Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-सरपँच संघ ने पंचायत समिति में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। पंचायत समिति परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उनकी जयंती पर माल्यार्पण कर सरपँच संघ ने उन्हें याद किया।
राजस्थान सरपँच संघ उदयपुर संभाग अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष गणेश लाल साहू के नेतृत्व में पंचायत समिति में सरपँच संघ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिलाध्यक्ष साहू ने कहा कि हमे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शपथ लेनी चाइए की हम स्वयं भी उनके बताए आदर्शों पर चले और दूसरों को भी चलने हेतु प्रेरित करे।
इस दौरान सम्भाग अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष गणेश लाल साहू, बिजयपुर सरपँच श्यामलाल शर्मा, नगरी सरपँच देवकिशन रेगर, घोसुंडी सरपँच गोपाल सिंह, देवरी सरपँच चांदी देवी, सेमलिया सरपँच किशन शर्मा, शंभूपुरा सरपँच अजय कुमार चौधरी, सावा सरपँच कन्हैयालाल, केलझर सरपँच कैलाश कुंवर, रोलहेड़ा सरपँच गोर्वधन सालवी, मगनीराम डाँगी, सहित अन्य पंचायतों से सरपँच उपस्थित रहे।
Don`t copy text!