Invalid slider ID or alias.

आकोला-ग्रामीणों ने मनाई शास्त्री व गांधी जी की जयंती।

वीरधरा न्यूज़।आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।
आकोला। ग्राम पंचायत के मिनी सचिवालय सभागार, प्रज्ञान महाविद्यालय, राउमा विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गांधी जी व शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- गांधी जी के विचार उनके दर्शन की प्रासंगिकता आज भी है। ग्राम स्वराज की उनकी जो अवधारणा थी, वो आज भी भारत को आत्मनिर्भर बनाने में पूरी तरह सक्षम है। सत्ता के विकेन्द्रीकरण से ही सच्चे अर्थों में ग्राम स्वराज्य की अवधारणा को साकार किया जा सकता है। गांवों का सम्पूर्ण विकास करके ही देश को अग्रिम पंक्ति में लाया जा सकता है। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाकर खादी, चरखा एवं कूटीर उद्योग को बढावा देकर रचनात्मक कौशल विकसित करके भारत देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। गांधी जी के विचारों का ही प्रतिफल है कि आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बनी है। गांव की उन्नति के द्वार खुले है। स्वच्छ भारत मिशन भी उनके विचारों की ही देन है।
Don`t copy text!