Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-उपखंड अधिकारी ने विद्यालयो का निरीक्षण कर एमडीएम का किया भौतिक सत्यापन।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।गुरुवार को उपखंड अधिकारी रामसुख गुर्जर ने सुवानिया पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
राउमावि सुवानिया की प्रधानाचार्य शीला आमेरिया बताया कि उपखंड अधिकारी रामसुख गुर्जर के विधालय में पहली बार आगमन पर उपरणा ओढा कर सम्मान कर स्वागत किया गया। गुर्जर ने कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक कर स्टाफ मीटिंग ली। शारीरिक शिक्षक रामेश्वरलाल मुंन्दड़ा के बाढ नियंत्रण कक्ष में लगने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार को तत्काल कार्यमुक्त विद्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश प्रदान किए। विद्यालय में दानदाताओं की भागीदारी बढे इस हेतु भामशाओ को प्रेरित करने की योजना बनाने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। बाद में एमडीएम का भौतिक सत्यापन भी किया। इससे पूर्व उपखंड अधिकारी ने राउप्रावि मानसिहजी का खेड़ा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षिक, भौतिक उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की। बच्चो के शैक्षिक स्तर की जांच कर संतोष व्यक्त किया।
मोके पर ही कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने को कहा। व्याख्याता लादूलाल गाडरी, वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्रकुमार व्यास, जगदीश जायसवाल, पुष्पा कुम्हार, गोपाल शर्मा, सीताराम मीणा, श्यामलाल जटिया, परमानंद जोशी, नारायणलाल जोशी उपस्थित थे।
Don`t copy text!