Invalid slider ID or alias.

बेगु-कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय कृषक आत्मा गोष्ठी का आयोजन।

वीरधरा न्यूज़।बेगु@श्रीमहेन्द्र धाकड़।
चित्तौड़गढ़/बेगु।बेगू तहसील के नन्दवाई में आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के किसानो ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक प्रकाश चंद्र धाकड़ द्वारा जड़ी-बूटियों के बारे में बताया व कमलेश शर्मा ने फसल बीमा सम्बंधित जानकारी देकर किसानों को बीमा पॉलिसी वितरण कि गई। इस मौके पर सहायक निदेशक कृषि जोगेंद्र सिंह राणावत द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी एवं सहायक कृषि अधिकारी हंसराज धाकड़ ने किसानों को जैविक खेती के बारे में बताया। कृषि पर्यक्षक सुरेश चंद्र धाकड़ द्वारा मृदा सम्बंधित एवं आत्मा योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी। पुरुषोत्तम व्यास ने आत्मा गोष्ठीके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देकर आत्मा गोष्टी संचालन के साथ कार्यक्रम समाप्त किया।
Don`t copy text!