Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-प्रह्लाद गुर्जर ओबीसी सावा मंडल अध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओ ने जताई खुशी।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क
शंभूपुरा।चित्तौड़गढ़ ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार ने सामरी के प्रह्लाद गुर्जर को सावा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना एव भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक की सहमति से जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार ने सामरी के प्रह्लाद गुर्जर को सावा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया, जिस पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाते हुए हमेशा संघठन को ओर अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे, इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार एव सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Don`t copy text!