Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष खटीक का नगर मंडल द्वारा चंदेरिया में किया गया भव्य स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@श्री अनिल सुखवाल।
चित्तौड़गढ़। चंदेरिया नगर मंडल द्वारा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनने पर मंगलवार को चंचल खटीक का गणेश चौक पर भव्य स्वागत किया गया मुंह मीठा करा कर माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। मंडल महामंत्री गोपाल गवारिया ने बताया कि मंडल अध्यक्ष रोहतास जाट के नेतृत्व में एससी मोर्चा की नवीन जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी एवं चंदेरिया से मंडल अध्यक्ष बने चंचल खटीक को माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर स्वागत किया।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सुवालका, महामंत्री पूरन राणा, संजय सुवालका, मंत्री जय कुमार कुमावत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिट्ठू लाल जयसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अरमान खान, गोपाल सिंह राजोरा, पार्षद प्रतिनिधि मनोज सुवालका, पार्षद दिनेश गवारिया, एससी मोर्चा जिला महामंत्री पूरण रेगर, भंवर नायक, बलवंत बाबेल, महीपाल सिंह, देवी लाल रेगर, दिनेश खटीक, अशोक सोनी, अहमद नूर, रविंद्र शर्मा, विक्रम गवारिया, चिंटू रेगर, बाबूलाल खटीक, दिलीप कुचबंधा, विजेंद्र नायक सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Don`t copy text!