Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-गाडरी के भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर घटियावली के सुरेश गाडरी को नियुक्त किया गया जिसके बाद सांसद कार्यलय में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा गाडरी का भव्य स्वागत किया गया।

बता दे कि गाडरी सांसद सीपी जोशी खेमे से आते है तो वही जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ के भी करीबी होने के चलते ही इस दौड़ में कई चहरे होने के बावजूद वो बाजी मार गए, वही छ साल जिलाध्यक्ष रहे हर्षवर्धन सिंह रुद के साथ गाडरी उपाध्यक्ष रहे है।

वही दूसरी ओर नया चेहरा गाडरी की नियुक्ति के बाद इस दौड़ के शामिल अन्य प्रमुख चेहरों ओर उनके समर्थकों में मायूसी रही।

दिनेश नायक अरनिया पन्थ में बताया कि गाडरी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है वही उनका सांसद कार्यलय पर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हर्षवर्धन सिंह रुद, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, श्रवण सिह राव, मुकेश चौधरी अरनिया पंथ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गाडरी ने शीर्ष नेतृत्व सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Don`t copy text!