Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-एकल अभियान का पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@श्री मनोज सोनी।
निम्बाहेड़ा।ग्राम पंचायत अरनोदा के ग्राम चरलिया मोक्षधाम में एकल अभियान के माध्यम से विराट प्रजापत की दादी एव कन्हैया लाल प्रजापत ओर गोविंद प्रजापत द्वारा अपनी माता स्वर्गीय मुन्नी बाई पति देवी लाल प्रजापत की स्मृति में वटवृक्ष एवम पीपल सहित 10 पौधे लगाए गए एवम संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एकल अभियान अंचल गतिविधि प्रमुख प्रह्लाद उपाध्याय, अरनियाँ जोशी संच समिति अध्यक्ष मधुसूदन पालीवाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, अरनोदा पूर्व उपसरपंच कैलाश सिंह झाला, केली संच प्रमुख गोपाल कच्छावा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिव लाल खटीक, अरनोदा पावणा पुरणमल प्रजापत अनुराग सिंह झाला, हीरा लाल नायक, रतन प्रजापत, जसवंत खटीक,मदन भील,विराट,अर्जुन एवम लक्षिता आदि उपस्थित थे।
Don`t copy text!