Invalid slider ID or alias.

शंभूपुरा-जन्मदिन पर मुहिम में पर्यावरण प्रेमी ने किया पौधारोपण

वीरधरा न्यूज़ शंभूपुरा@डेस्क।
———————————
शंभूपुरा के पर्यावरण मित्र ओम जैन शंभूपुरा द्वारा चलाई गई मुहिम एक पौधा जन्मदिन पर मेरा पौधा मेरी मुहिम में पर्यावरण प्रेमी ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण किया।
मुहिम में 141 वे पर्यावरण प्रेमी के रूप में जन्मदिन के मौके पर साहित्यिक मित्र मंडल जबलपुर की पदाधिकारी रीता प्रधान ने छत्तीसगढ़ में पर्यावरण प्रेमी चन्दा डांगी की प्रेरणा से सदाबहार फूल का पौधा लगाया जो न केवल बारह महीने फूल देता है वरन कुछ औषधीय महत्व भी रखता है इसके पत्तियों का प्रयोग औषधि के रूप में होता है, साथ ही उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
मुहिम के प्रेणता ओम जैन शंभूपुरा के अनुसार इस मुहिम में अब तक 141 पर्यावरण प्रेमियों ने अपने जन्मदिन पर पौधा लगाकर उसके संरक्षण कि शपथ ली है।
Don`t copy text!