Invalid slider ID or alias.

मास्क ही वैक्सीन है ,आगे भी आप जागरूक रहे-मंत्री आंजना

पत्रकार श्री सुरेश नायक कि रिपोर्ट
निम्बाहेड़ा। चित्तौड़गढ़
निम्बाहेड़ा पालिका द्वारा कोरोना के विरूद्व जन आन्दोलन की सभा का आयोजन उदयलाल आंजना इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं सहकारिता मंत्री, राजस्थान सरकार के मुख्य अतिथि में हुआ। इस अवसर पर राज्य सरकार से दिशा निर्देशानुसार प्रभावी नियंत्रण हेतु नियुक्त विशेष अधिकारी एम.के. बैरवा, मुख्य अभियन्ता स्वायत्त्त शासन विभाग, पालिकाध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर,पूर्व प्रधान गोपाल आंजना, समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधी, मिडियाकर्मी, पालिका कार्मिक आदि उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में मंत्री उदयलाल आंजना ने राज्य सरकार द्वारा के विरूद्व जन आंदोलन में सक्रियता हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर कहा की वर्तमान में जन आंदोलन को लेकर प्रतिदिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी मंत्री व विधायकगण से अपने अपने शहर की कोरोना केसेज की स्थिति ले रहे है कोरोना को लेकर चितिंत हो रहै है परन्तु जन आंदोलन के चलते पूरे राजस्थान में केस कम हुये है यह बडी खुशी की बात है। साथ ही स्वायत्त शासन मंत्री शान्तिलाल धारीवाल के जन्मदिवस पर बधाई देकर नगरपालिकाओ में जो जन आंदोलन चल रहा है उसकी प्रशंसा की। मंत्री उदयलाल आंजना मंत्री द्वारा डाॅ. मंसूर खांन से आज के कोरोना केस की जानकारी ली गई जिस पर डाॅ. मंसूर खांन द्वारा कोरोना केसेज की स्थिती बताई एवं प्रोग्राम में उपस्थित व्यक्तियो को कोरोना से बचाव हेतु जानकारी दी गई।
राज्य सरकार से दिशा निर्देशानुसार प्रभावी नियंत्रण हेतु नियुक्त विशेष अधिकारी एम.के. बैरवा, मुख्य अभियन्ता स्वायत्त्त शासन विभाग द्वारा अपने उद्बोधन मे बताया गया कि मुख्यमंत्री कोरोना के जन आंदोलन को लेकर प्रतिदिन वीसी के माध्मय से फीड बेक लेते है। जन आंदोलन में नगरपालिका द्वारा किये जा रहै मास्क वितरण, नुक्क्ड नाटक, रैलीयो से जो जागरूकता आ रही है एवं नगरपालिका निम्बाहेड़ा की जन आंदोलन के किये गये कार्यो की प्रशंसा की गई।
अधिशाषी अधिकारी द्वारा ने अपने उद्बोधन मे बताया कि नगर में अब तक 61400 निःशुल्क मास्क वितरण किये जिसमें स्वंय सेवी संस्थाओ, एनजीओ ने जन आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। साथ ही एक निःशुल्क मास्क वितरण केन्द्र बस स्टेण्ड पर स्थापित किया उसकी जानकारी भी दी गई।
उक्त प्रोग्राम के पश्चात मंत्रीउदयलाल आंजना द्वारा कोरोना से बचाव एवं रोकथाम हेतु निकाली जाने वाली रैली को हरी झंडी बताकर रवाना किया तत्पश्चात नगर के मुख्य कैची चैराहा पर एक और निःशल्क मास्क वितरण केन्द्र का शुभारंभ कर बस स्टेण्ड पर कोरोना से बचाव एवं रोकथाम हेतु तैयार की गई सेल्फी पाॅईन्ट का शुभारंभ किया एवं इन्दिरा रसोई योजना का निरीक्षण किया गया एवं मास्क वितरण किये गये।

Don`t copy text!