Invalid slider ID or alias.

आपके साथ कुछ गलत हो तो चुप ना रहे आवाज उठाए- पुलिस महानिरीक्षक ठाकुर

शंभूपुरा।
शंभूपुरा थाने में आदित्य सीमेंट वर्क्स के सौजन्य से नव निर्मित स्वागत कक्ष का लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर के मुख्य आथित्य में हुआ, उनके साथ एसपी दीपक भार्गव, एएसपी सरिता सिंह, आदित्य यूनिट हेड आशीष पम्पालिया, एचआर अनुज शर्मा एवं डिप्टी अदिति चौधरी मौजूद रहे।
थानाधिकारी कैलाश चन्द्र सोनी ने सभी को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया।


इस दौरान महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर कि अध्यक्षता में अभियान आवाज का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एव ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए महानिरीक्षक ठाकुर ने कहा कि कही बार महिलाएं अपने साथ हो रहे अपराधों पर आवाज नही उठाती है, महिलाएं जानकारी के अभाव में आगे नही आती इसलिए यह आवाज अभियान चलाया गया है जो आज के समय की आवश्यकता बन गया है, ताकि महिलाओ को होने वाले आम अपराधों के प्रति जागरूक किया जा सके एवं कानून के बारे मे जानकारी दी जा सके, साथ ही उन्होंने कहा कि महिला के साथ साथ युवाओ ओर लड़को में भी जागरूकता फैलाना चाहते है ताकि उनको भी पता हो कि लड़कियों के साथ यह करना गलत है, उनको क्या करना चाइये क्या नही, महिलाओ को सम्मान मिले और अत्याचार ना हो इसलिए उनका जागरूक होना भी जरूरी है। उन्होंने इस कार्यक्रम में सबको सहयोग की अपील की एव आज के कार्यक्रम के लिए एसपी एएसपी ओर एसएचओ को बधाई दी।
साथ ही उन्होंने जिला पुलिस कप्तान के नेतृत्व में मिल रही बड़ी बड़ी सफलता और अच्छी कानून व्यवस्था के लिए सराहना की।


इस दौरान एसपी दीपक भार्गव ने कहा कि हम यह आवाज हर घर, हर ठानी तक पहुचाना चाहते है, कई कानून बने हुए है जिनकी जानकारी सबको होना आवश्यक है,उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जिस देश मे कई बड़े पदों पर महिलाए है उसके बाद इस कार्यक्रम की आवश्यकता पड़ रही तो विषय की गंभीरता को समझना चाइए, उन्होंने कहा कि हमारे द्वार आपके लिए हर सूचना समस्या के लिए 24 घण्टे खुले है आप कभी भी सूचना पहुचाए हम तुरन्त कार्यवाही करेंगे।


एएसपी ने सरिता सिह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके लिए व्हाट्सएप नम्बर है, महिला थाना है बस आप आगे आये और कभी भी अत्याचार सहे नही आवाज उठाए हम आपके साथ है। ओर सभी को इस अभियान में साथ देने की अपील की।
आदित्य यूनिट हेड आशीष पम्पालिया ने समय समय पर आगे भी इस तरह के कार्य हेतु सहयोग की बात कही।
एचआर अनुज शर्मा ने आवाज अभियान की तारीफ की ओर पुलिस के कार्यो में सहयोग की बात कही।
आभार प्रकट वृताधिकारी अदिति चौधरी ने किया।

Don`t copy text!