Invalid slider ID or alias.

बुलंदशहर में कोरोना पीड़ितों के परिवारों की फरिश्ते बनकर कर रहे सेवा।

वीरधरा न्यूज़। बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश)@श्री अक्षय लालवानी।

बुलंदशहर में कोरोना पीड़ितों के परिवारों के लिए फरिश्ते बनकर सेवा कर रहे हैं राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ता जो कि परिजनों के उपलब्ध ना होने पर पीपीई किट पहनकर कोरोना मृतकों का विधि विधान से अन्तिम संस्कार कर रहे है।
जानकारी अनुसार पिछले गुरुवार को मोती बाग क्षेत्र निवासी 80 वर्षीय दिनेश चंद्र गोविल के शव का पूर्ण सावधानी के साथ विधि विधान से कार्यकर्ताओ ने भूतेश्वर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया वही अब तक ऐसे 5 कोरोना मृतकों के अन्तिम संस्कार कर चुके है।
संस्था के अध्यक्ष हेमन्त सिंह के साथ सचिव सवदेश चौधरी, उमेश कुमार, विकास सिंह, सचिन चौधरी, प्रशान्त सक्सेना, विशाल गिरी, आशू पाल, रवि पाल शामिल रहे। परिजनों में केवल एक बेटी ही मौजूद रही।

इसके अलावा संस्था द्वारा निरंतर जारी विभिन्न सेवा के क्रम में शहर के कई होम क्वारन्टीन परिवारों में सुबह-शाम भोजन पहुचाते है। एम्बुलेंस, दवाइयां, ऑक्सीजन, ब्लड, प्लेटलेट्स व कोविड रिकवर्ड एंटीबॉडी प्लाज़्मा की भी संस्थान द्वारा निरन्त व्यवस्था करवाई जा रही है।

Don`t copy text!