Invalid slider ID or alias.

विकास लाना है तो कड़ी से कड़ी जोड़े- बामनिया।

वीरधरा न्यूज़।कुशलगढ़@ श्री ललित गोलेछा।

कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव मैं जहां कांग्रेस पार्टी ने पिपली चौराहा आम सभा आयोजित की सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि कड़ी से कड़ी जोड़ें विकास को अगर लाना है तो कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजय बनाकर कांग्रेस का बोर्ड बनाएं, उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी सरकार आपके साथ है और सदैव जनता के हितों के लिए कार्य कर नगर को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि बांसवाड़ा नगर पालिका में 1 वर्ष पूर्व हुए चुनाव के बाद बांसवाड़ा नगर पालिका निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रही है इसी प्रकार कुशलगढ़ को भी प्रगति की ओर ले जाने के लिए कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया।
समारोह में क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने कहा कि कुशलगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा चिंतित रहते हैं उन्होंने आगामी दिनों में कुशलगढ़ में 100 बिस्तर का एक विशाल हॉस्पिटल के लिए आश्वस्त किया है, कुशलगढ़ के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, कांग्रेस का बोर्ड बनता है तो नगर एक विकास की गति पर बढ़ेगा।
समारोह में बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति जिनेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि कुशलगढ़ में भाजपा बटी हुई है, उन्होंने विकास के लिए 1 वर्ष पूर्व बांसवाड़ा कांग्रेस का बोर्ड बनने के पश्चात वहां की गति को और वहां की विकास को देखकर कह सकते हैं कि कार्य कांग्रेस ही कर सकती है उन्होंने कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हसमुखलाल सेट ने कांग्रेस के 6 सूत्री घोषणा पत्र की घोषणा की।
समारोह में नगरपालिका निवर्तमान प्रतिपक्ष नेता रजनीकांत खबरिया, ब्लॉक अध्यक्ष जयंतीलाल कव्वालियां, सज्जनगढ़ प्रधान रामचंद्र डिंडोर, उपप्रधान मांगीलाल नायक, भरत नायक, पार्षद उम्मीदवार सानू चंडालिया आदि ने विचार व्यक्त किए।

Don`t copy text!