Invalid slider ID or alias.

भारतीय जागरूक किसान संघर्ष समिति  के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही  सुखवाल ने  केंद्र सरकार को  किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेने की चेतावनी दे डाली

वीरधरा न्यूज़। चित्तौड़गढ़ @ श्री दुर्गेश लक्षकार।
भारतीय जागरूक किसान संघर्ष समिति  ने ज्ञापन दे  कर  केंद्र सरकार को किसान विरोधी  विधेयकों को वापस लेने के लिए  चेतावनी दी  अन्य था  समिति द्वारा  राष्ट्रव्यापी आंदोलन को  मंजूरी प्रदान कर दी जाएगी |
भारतीय जागरूक किसान संघर्ष समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट स्थित उद्यान में संपन्न हुई बैठक में कई वर्ग के किसानों ने भाग लिया एवं अपने अपने विचार रखें बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये किसान विरोधी कानूनों को वापस वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन देने के लिए रखी गई समिति ने बताया कि अगर किसान विरोधी कानून वापस नहीं लिए गए तो भारतीय जागरूक किसान संघर्ष समिति राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर सरकार को सबक सिखाएगी एवं अपनी मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन को जारी रखेगी।

बैठक में अभियंता अनिल सुखवाल को सर्वसम्मति से भारतीय जागरूक किसान संघर्ष समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध नियुक्त किया गया एवं पदभार ग्रहण कराया गया तदुपरांत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभियन्ता अनिल सुखवाल की सहमति से बद्री लाल जाट बड़ोदिया को समिति का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया दिनेश शर्मा युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेशपुरा प्रह्लाद जाट जिला अध्यक्ष आईटी सेल राजकुमार तेली संभागीय अध्यक्ष उदयपुर संवाद भेरूलाल पुरबिया आईटी सेल जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री एवं कोषाध्यक्ष शंभू लाल शर्मा चित्तौड़गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष उदय लाल तेली चित्तौड़गढ़ ब्लॉक आईटी सेल अध्यक्ष कैलाश माली ब्लॉक उपाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सुरेश जाट जिला उपाध्यक्ष मुकेश जाट ब्लॉक अध्यक्ष गंगरार उदय लाल माली ब्लॉक उपाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ शांति लाल सेन ब्लॉक उपाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ कमलेश जाट जिला महासचिव चित्तौड़गढ़ शंकर सेन जिला महासचिव चित्तौड़गढ़ नारू पुरबिया जिला उपाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सुरेश शर्मा पारलिया युवा प्रदेश सचिव रतन लाल जाट प्रदेश महासचिव विष्णु जी कुमावत जिला सचिव अनिल कुमार चंदेल कपासन ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पारीख गणेशपुरा नगर अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

Don`t copy text!