Invalid slider ID or alias.

ब्लॉक स्तरीय जैविक खेती जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।

वीरधरा न्यूज़।प्रतापगढ़ @ श्री बंशीलाल धाकड़ ” जैविक खेती”।

कट्स मानव विकास केन्द्र द्वारा प्रतापगढ़ पंचायत समिति की कुलमिपुरा ग्राम  पंचायत में  सोना शर्मा के जैविक कृषि फार्म एवं धरियावद पंचायत समिति के कमल प्रजापत  के कृषि फार्म पर ब्लॉक स्तरीय जैविक खेती जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धमोत्तर कृर्षि पर्यवेक्षक आशिष आंजना की अध्यक्षता एवं कुलमिपुरा सरपंच अम्बालाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यशाला में जैविक खेती को बढावा देने पर किसानों को सिमित एरिया में जैविक खेती की शुरुआत करने की सलाह व जानकारी दी |
जैविक प्रगतिशील किसान जमनालाल गुर्जर ने जैविक खेती से जुड़ रहे किसानों को परम्परागत कृषि विकास योजना के कलस्टर कार्यक्रम से जुड़कर जैविक खेती को आत्मसात कर अपनी आमदनी को बढाने के लिए प्रोत्साहित किया |
कट्स के सहायक समन्वयक मदनगिरी गोस्वामी ने बताया की कोराना से बचाव हेतु मास्क का नियमित उपयोग करना दो गज की दुरी रखना सेनिटराईजर का इस्तेमाल करते हुए सरकार की एडवाइजरी की पालना सुनिशचित करने हेतु जानकारी दी बैठक में आशिष आंजना ने जैविक खेती करने के के लिए किसानों को जैविक सर्टिफिकेशन प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाकर इसकी अनिवार्यता पर जोर दिया |

बैठक में कट्स के कार्यक्रम अधिकारी श्री मदनलाल कीर ने  भी जैविक खेती के अनुभवों को किसानों के साथ साझा किया |
बैठक में कुलमिपुरा के उप सरपंच कन्हैया लाल पाटीदार *बन्शीलाल धाकड़  जैविक  खेती राजपुरा* , सोना शर्मा कुलमिपुरा ,शिवनारायण पाटीदार कट्स से नर्बदा शंकर चौबीसा ने भी विचार व्यक्त किये।

Don`t copy text!