Invalid slider ID or alias.

जिप सदस्य अहीर की जीत पर ग्रामीणो ने की श्री सांवलिया जी तक पदयात्रा, पूर्व मंत्री कृपलानी सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी हुए शामिल

वीरधरा न्यूज़। निम्बहेड़ा @ श्री सुरेश

चित्तौड़गढ़ जिला परिषद वार्ड 13 से गब्बरसिंह अहीर की जीत की मनोकामना पूरी होने पर मंगलवार को ग्रामीणजनो ने ग्राम माल्याखेडी से मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी तक ढोल -माके के साथ पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में फलवा, धनोरा, लसडावन, कारूण्डा, फाचर अहिरन, बांसा, पीपरेडा, मांगरोल सहित वार्ड 13 के समाहित गांव के बडी संख्या में महिला, पुरुष ग्रामीणों को भाग लिया गया। पदयात्रा के दौरान सभी गांवो में विजय जिप सदस्य गब्बरसिंह अहीर का ग्रामवासियों ने स्वागत किया। इस पदयात्रा के दौरान युवाओं की टोली व महिलाएं नाचते गाते भजन किर्तन करते हुए चल रही थी। पदयात्रा में पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी भी पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के श्री सांवलिया जी पहुंचने पर पदयात्रियों ने भगवान सांवलिया सेठ की जयकारे से श्री सांवलिया जी मंदिर को विनयमान कर दिया।

यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गोतम दक, पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य रतनलाल गाडरी, सीकेएसबी डायरेक्टर कैलाशसिंह बडोली, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट और पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला परिषद सदस्य अहीर सहित पदयात्रियों ने भगवान सांवलिया सेठ का दर्शन किया। किया और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

Don`t copy text!