Invalid slider ID or alias.

जिले में भाजपा ने फहराया परचम, कोंग्रेस का हुआ सफाया

वीरधरा न्यूज़। चित्तौड़गढ़ @ डेस्क।
चित्तौड़गढ़ जिले में कोंग्रेस मात्र 2 पंचायत समिति तक सीमित कर रह गई जबकि भाजपा ने 9 पंचायत समिति के साथ परचम लहराया है।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 11 पंचायत समिति है जिनके परिणाम ने सबको अचंबित कर दिया, प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार होने के बावजूद कोंग्रेस जिले में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाई उसके विपरीत भाजपा ने सत्ता में ना होने के बावजुद परचम लहराया है।
बता दे कि बड़ीसादड़ी में 15 में से भाजपा को 8 कोंग्रेस को 5 ओर निर्दलीय को 2 सीट मिली, बेगु में 15 वार्ड में से भाजपा को 14 जबकि कोंग्रेस को 1 सीट मिली, भदेशर में 15 में से भाजपा को 13 ओर कोंग्रेस को 1 ओर निर्दलीय को 1 सीट मिली, भैंसरोडगढ़ में 15 में से भाजपा को 13 ओर कोंग्रेस को 2 सीट मिली, भोपालसागर में 15 में से भाजपा को 9 ओर कोंग्रेस को 4 ओर निर्दलीय को 2 सीट मिली, चित्तौड़गढ़ में 21 में से भाजपा को 13 जबकि कोंग्रेस को 8 सीट मिली, डुंगला में 15 में से भाजपा को 10 कोंग्रेस को 4 ओर निर्दलीय को 1 सीट मिली, गंगरार में 15 में से कोंग्रेस को 8 व भाजपा को 7 सीट मिली, कपासन में 15 में से कोंग्रेस को 8 ओर भाजपा को 7 सीट मिली, निम्बाहेड़ा में 17 में से भाजपा को 14 ओर कोंग्रेस को 3 सीट मिली, तथा राशमी में 15 में से भाजपा को 9 कोंग्रेस को 5 व निर्दलीय को 1 सीट मिली।
जिले में कुल 173 वार्ड में से भाजपा ने 117 वार्ड जीते जबकि कोंग्रेस के दामन में 49 वार्ड ही आये और 7 वार्ड निर्दलीय के खाते में गए।

Don`t copy text!