Invalid slider ID or alias.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्व. माहेश्वरी को पुष्पाजंलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।

वीरधरा न्यूज़। जयपुर @ श्री राहुल भारद्वाज.
जयपुर । भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं राजसमंद विधायक स्व. श्रीमती किरण माहेश्वरी के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

स्व. श्रीमती किरण माहेश्वरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. अलका गुर्जर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, मुख्य सचेतक श्री महेश जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनिया, श्रवण सिंह बगड़ी, अशोक सैनी, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, विधायक नरपत सिंह राजवी, वासुदेव देवनानी, अशोक लाहोटी, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, मोहनलाल गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, सह-प्रभारी नीरज जैन, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, प्रदेश पैनलिस्ट अभिमन्यु सिंह राजवी सहित पार्टी कायकर्ता एवं नवनियुक्त पार्षदों ने श्रद्धांजलि दी।

Don`t copy text!