Invalid slider ID or alias.

राष्ट्रीय बजरंग दल ने देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा देश भर में लगातार बढ़ती हिंसा के विरोध में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद विभाग अध्यक्ष सम्पत लाल काल्या ने संबोधित करते हुए कहा कि देश विरोधी गतिविधि करने वालो को चिन्हित कर देशद्रोह में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए।
राष्ट्रीय महिला परिषद विभाग इंद्रा सुखवाल ने कहा की देश के भीतर समुदाय विशेष लोगों द्वारा लोकतंत्र को ताक में रखकर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणीयाँ की जा रही है, फतवा जारी किए जा रहें हैं जो लोकतंत्र के खिलाफ है। महिला नेता नपूर शर्मा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उचित सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए।
राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष अमृत माली ने बताया की लोकतांत्रिक व्यवस्था में मजहब के नाम पर लोगों को भड़काया जाता है, देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की जाती है जिससे हिन्दू समाज की भावना को ठेस पहुँचाने का कार्य किया जाता है। गत दिनों पीएफआई के आहवान पर शुक्रवार को देश भर में उन्मादी भीड़ द्वारा सड़को पर हुडदंग मचा कर हिन्दू मंदिरो और पुलिस को निशाना बना कर पथराव किया जाता है। सार्वजनिक और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुँचाया जाता है। देश विरोधी हरकत करने वाले संगठन को तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध कर संगठन के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर फास्ट ट्रेक न्यायालय में मुकदमा चलाकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय छात्र परिषद जिला अध्यक्ष घनश्याम साहू ने भी विचार रखे।
राष्ट्रीय बजरंग दल नगर उपाध्यक्ष राहुल माली के नेतृत्व में बजरंगियों ने नारे लगाते हुवे ज्ञापन सौंपा गया।
कलेक्टर परिसर में राष्ट्रीय बजरंग दल नगर के पदाधिकारी लोकेश सोनी, शिव प्रकाश लोधा, किशन धाकड़, लादू लाल धाकड़, राजेश सुथार, विजेश बैरागी, सागर सोनी, हर्षित माली, किशन भोई, मनोज सोनी, महेश सोनी, जीवन गर्ग, प्रदीप माली, मनीष वैष्णव, मयंक सिंह, कुलदीप, दुर्गेश ओड, मनोज ओड सहित भारी संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!