Invalid slider ID or alias.

कपासन-ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए बीआरओ ने ली कार्यकर्ताओं की राय शुमारी जमकर बरसे कार्यकर्त्ता, साफ दिखी गुटबाजी।

 

वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव हेतु आए बी आर ओ जगदीश विश्नोई के समक्ष खुलकर दिखे गुटबाजी के तेवर। विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी रहे आनंदी राम खटीक आक्रामक रुख में नजर आए । गुटबाजी गले की फांस बन रह गई है। वहीं कपासन प्रधान भैरू लाल चौधरी भी गहलोत गुट से गंभीर नजर आए। कम शब्दों मे निर्णय अपने पाले में करते नजर आ रहे हैं । उप प्रधान हर्ष वर्धन सिंह गाड़न ने भी बताया कि हम सत्ता में है लेकिन कार्यकर्ताओ को एक जुट कर पाने में मुश्किल।
गणेश लाल जाटोलिया, कामगार कांग्रेस कमेटी के सत्य नारायण चोटिया, महिला कांग्रेस की खुशबू बारेगामा, लीला माली, सुमन कुमावत, दिनेश कुमार चास्टा, कामगार कांग्रेस के प्रवक्ता रोशन लाल रैगर, युथ कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र जाट मेवदा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाट, शीतल डाड, राम पाल सरगड़ा, गुड्डू खां, किसान मोर्चा के लोकेश जाट धमाना, पूर्व सरपंच बालू राम चित्तोडिया, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष एवम् पूर्व सरपंच रामेश्वरम लाल जाट सिंहपुर सेकड़ों कार्यकर्त्ता महानुभाव उपस्थित थे।

Don`t copy text!