Invalid slider ID or alias.

डुंगला- चिकारडा में नहर के पास सड़क दुर्घटना में एक कि मौत एक गम्भीर घायल।

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।


डुंगला। चिकारड़ा कस्बे के सावलिया जी रोड पर नहर के पास बाइक दुर्घटना में एक की मृत्यु एक घायल। जानकारी में करोली निवासी ससुराल पक्ष के परिजनो द्वारा बताया गया की नीम सिंह उम्र 50 साल निवासी केडिया उमेदपुरा भिंडर के साथ कजन भाई अभय सिंह पिता केसर सिंह उम्र 67 साल केडिया उमेदपुरा भिंडर से करौली अपने ससुराल में गमी होने से बैठने आए थे की प्रातः भिंडर पुनः लौटते वक्त चिकारड़ा के नहर के पास अज्ञात कारणों के चलते बाइक दुर्घटना ग्रस्त होकर रोडसाइड चौकड़ी में जा गिरे जिसके चलते चालक नीम सिंह 50 की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अभय सिंह 67 गंभीर घायल हो गए उनको एक निजी चिकित्सालय में ले जाकर प्राथमिक उपचार किया गया अभय सिंह के पैर फैक्चर हो गया भाई घुटने में चोट आई तथा हाथ पर भी गंभीर चोट लगी। मौके पर इसकी सूचना पर पुलिस के साथ करौली गांव के नाते रिश्तेदारों को दी गई जिसके चलते पुलिस के साथ रिश्तेदार तथा ग्रामीण पहुंचे। तथा यथासंभव सभी ने सहयोग किया। उनको पूछने पर बताया कि अज्ञात वाहन के सामने आने से बाइक असंतुलित होकर रोडसाइड बनी खाई में जा गिरी। जिससे उक्त हादसा घटित हुआ। मृतक का पोस्टमार्टम किया जाकर लाश परिजनों के सुपुर्द की। परिजनों द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मंडपिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

Don`t copy text!