Invalid slider ID or alias.

कपासन-रैगर समाज संस्थान झाताला माता महासभा द्वारा वार्षिक सभा में प्रतिभावान सम्मान समारोह, जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह के साथ नवीन कार्यकारिणी का गठन किया।

वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्री रौशन लाल रैगर।

कपासन। रैगर समाज संस्थान झाताला माता महासभा द्वारा कक्षा दसवी, बारहवीं बोर्ड परीक्षार्थियों का सम्मान, नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का सम्मान के साथ ही नवीन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। समारोह के सभाध्यक्ष बंशी लाल रैगर सरपंच राशमी, तेज पाल रैगर पूर्व उप प्रधान भदेसर, लक्ष्मी देवी रैगर पंचायत समिति सदस्य, डी एम एफ टी मेम्बर उदय लाल रैगर, अंबा लाल सेरशिया, व्याख्यताश्री गणेश लाल जाटोलिया,डॉक्टर मुकेश जाटोलिया, साहित कई गणमान्य नागरिक एवम् समाज सेवी उपस्थित रहे। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष नानू राम उज्जेनिया, सचिव नाथू लाल खारखंदा, उपाध्यक्ष तुलसी राम बदलोटिया, कोषाध्यक्ष कैलाश आर्टिया गोपालनगर , संयोजक बालू लाल टेटवाल सहित 40 सदस्यी कार्यकारिणी का मनोनयन हुआ।

Don`t copy text!