Invalid slider ID or alias.

कपासन- राज्य मंत्री जाड़ावत ने कॉन्ग्रेस प्रत्याशी किरण सुखवाल के पक्ष में पाडोली स्टेशन में आम जन को संबोधित किया।

वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्रीरोशन लाल रैगर।

कपासन। राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कपासन पञ्चायत समिती वार्ड 10 के उप चुनाव में आम जन को संबोधित किया कि राज्य सरकार की कल्याण कारी योजनाओं के नाम पर प्रधान भैरू लाल चौधरी की कार्य शैली एवम् किए गए विकास कार्य के नाम पर कांग्रेस के पक्ष में अधिकाधिक मतदान की अपील कर आम जन को संबोधित किया। प्रधान भैरू लाल चौधरी ने कहा कि दिवंगत सदस्य सीता देवी वैष्णव को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब आप उनकी जीत को बरकरार रखेंगे। साथ ही हमारे द्वारा किए विकास कार्य के नाम पर कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करे। उप प्रधान हर्ष वर्धन सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा है कि राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाडावत मेवाड़ के कद्दावर नेताओं में नंबर वन पर है। आप इनकी कार्य शैली और जन सेवा के नाम पर कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करे। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चास्टा, युवा नेता लोकेश जाट धमाना, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल जाट पूर्व सरपंच सिंहपुर, भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार, रेवलिया सरपंच मिट्ठू लाल जाट, पुख राज खाब्या, राम पाल सरागड़ा, नारायण लाल पंडित,पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार जटिया, बद्री लाल जाट तुर्किया, असंगठित कामगार कांग्रेस के विधान सभाप्रभारी रौशन लाल रैगर आदि ने आम जन को संबोधित किया।

Don`t copy text!