Invalid slider ID or alias.

सोनियाना- श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर गांव हथियाना में 151 गांव की प्रभात परियों का समागम हुआ।

वीरधरा न्यूज।सोनियाना@ श्री कालु सेन।

सोनियाना।श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर गांव हथियाना मे हुआ 150 गांवो की प्रभात फैरियो का समागम, ग्रामिणो ने प्रभात फैरियो में आये श्रद्वालुओ के स्वागत में बिछाये पलकपावडे। संतो ने कहा धर्म की रक्षा के लिये सर्वत्र न्यौछावर कर दे तो भी कम। प्रत्येक बालक को धर्म की शिक्षा देना अनिवार्य।
सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का रविवार को समापन हुआ। समापन के अवासर पर 50 गांवो से 20 हजार से ज्यादा श्रद्वालु प्रभात फैरियो में गांव हथियाना पहुॅचे। गांव में प्रभात फैरी निकलने के दौरान ग्रामिणो ने श्रद्वालुओ की जमकर आवभगत की। वही तोरण द्वार लगा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भागवत कथा में गीता व श्रीमद् भागवत कथा की व्याख्या, कथा वाचक के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा कि ए गए। विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें व अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरि लीला श्रीरास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान भजन गायक ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। कथा वाचक
वृन्दावन धाम वासी ललीत शरण महाराज ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरुप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है। वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कु छ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है। इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरुष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। प्रवचन के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण कि या गया।इस दौरान अयोध्या धाम के महन्त गोपाल दास महाराज,मुगांना से संत मथुरादास महाराज सहीत कई अखाडो से भी संत पहुचे।

Don`t copy text!