Invalid slider ID or alias.

सोनियाना-नील गाय की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति घायल, महिला को चित्तौड़गढ़ रेफर किया।

 

वीरधरा न्यूज।सोनियाना@ श्री कालु सेन।
सोनियाना।नील गाय की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति घायल, गंभीर घायल महिला को चित्तौड़गढ़ रेफर किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार शाम 6 बजे शनि महाराज मार्ग पर रुपाखेडी़ से आगे योगी पम्प के निकट नील गाय की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पति मनोहर खेडी जाशमा निवासी देवी लाल लौहार पिता नारुलाल व उसकी पत्नी गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी बीच कपासन पुलिस उपाधीक्षक गीता चौधरी मय जाप्ता शनिमहाराज जा रहे थे जिन्होंने निजी वाहन में कमांडो लालु राम के साथ घायलों को कपासन चिकित्सालय पहुचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल गुड्डी देवी लौहार को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया है।

Don`t copy text!