Invalid slider ID or alias.

भाजपा की महिला विंग ने किया मांगरोल में जनसंपर्क, मतदाताओं से किया भाजपा के समर्थन में मतदान का आव्हान

वीरधरा न्यूज़। निम्बाहेड़ा @ रिपोर्टर श्री विनोद नागोरी

निम्बाहेड़ा। जिला परिषद वार्ड नं 13 से गब्बर सिंह अहीर एवं पंचायत समिति सदस्य के वार्ड नं 16 से प्रियंका जाट लगातार अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं के बीच पहुंच कर विजयश्री का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। शुक्रवार को जिप प्रत्याशी गब्बर अहीर, पंस सदस्य के वार्ड 16 प्रत्याशी प्रियंका जाट के लिए चित्तौड़गढ़ एवं निम्बाहेड़ा की महिला भाजपा की टीम ने जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आव्हान किया, वहीं भाजपा की महिला विंग की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान विशेष रूप से ग्रामीण महिला मतदाताओं को भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विकास की गति को बिना रुके जारी रखने के लिए भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की रेणु मिश्रा, प्रतिभा गुप्ता, निम्बाहेड़ा नगर पालिका पार्षद आरती शर्मा, संजू कुंवर, माया भाम्भी, कलादेवी मालवीय, रेखा प्रजापत सहित महिला कर्तकर्ता मौजूद रही।

Don`t copy text!