Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा/बनेड़ा-भटेड़ा विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित प्रधान कोष से विद्यालय विकास के लिए 5लाख की घोषणा।

वीरधरा न्यूज़।बनेड़ा@ श्री दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा।

भीलवाड़ा/बनेड़ा। पंचायत समिति क्षेत्र की घरटा ग्राम पंचायत के भटेड़ा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह राठौड़ सरपंच संघ अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह राठौड़ संस्था प्रधान कैलाश चन्द्र पारीक सरपंच प्रतिनिधि रणजीत जाट ने सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह डाबला सरपंच प्रद्युमन सिंह विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र त्यागी अध्यक्षता संस्था प्रधान कैलाश चन्द्र पारीक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को साफा बंधवाकर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के नन्ने-मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संस्था प्रधान विद्यालय की उपलब्धियां गिनाई। तथा समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह ने 5₹लाख की लागत से विद्यालय परिसर में सीसी ब्लॉक प्रधान कोष से लगवाने तथा विद्यार्थीयों के शुद्ध पेयजल के लिए आरो लगाने की भी घोषणा की। संस्था प्रधान ने विजेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के भामाशाहों शिक्षकों तथा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक गण विजेन्द्र कुमार शारीरिक शिक्षक अरविंद सिंह राठौड़ मदन कुमावत शिवराज कुमावत सीमा बैरवा ममता गरवा तथा विद्यालय के भामाशाह ठाकुर सा रामसिंह राठौड़ कन्हैयालाल तोतला शत्रुघ्न सिंह राठौड़ हनुमान तेली रामपाल गर्ग हरिप्रसाद गर्ग भंवरलाल तेली सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार सुवालका रामलाल कीर आदि गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

Don`t copy text!