Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-खरडेश्वर महादेव में सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा समिति के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ श्री अनिल सुखवाल।

चित्तौड़गढ़।सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ के वर्ष 2022 के चुनाव मे सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार जोशी, उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार आचार्य, कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश चंद्र ओझा, सचिव पद पर ओम प्रकाश जोशी एवं सह सचिव पद पर ल हर्ष व्यास को समाज द्वारा निर्विरोध चुना गया।
खरडेश्वर महादेव मंदिर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार सारस्वत एडवोकेट, निर्वाचन पर्यवेक्षक सत्य नारायण ओझा, सह निर्वाचन अधिकारी राकेश व्यास एडवोकेट एवं अभिषेक ओझा ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन घोषणा प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी।
एक साधारण समारोह में समाज के देवीलाल उपाध्याय, भगवती लाल आचार्य, अशोक कुमार जोशी, मोहनलाल डोलिया, ठाकुर प्रसाद जोशी, गोपाल कृष्ण ओझा, अशोक कुमार व्यास, प्रदीप कुमार जोशी, योगेश कुमार सारस्वत, अभिषेक जोशी, शिवांग जोशी, सूर्य भान सारस्वत, पुष्पेंद्र ओझा, मुकेश कुमार आचार्य, आशीष सारस्वत, शेखर सारस्वत सत्यनारायण ओझा वनविभाग वाले आदि समाज के सदस्य उपस्थित थे।
अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी ने सभी का आभार प्रकट किया और समाज द्वारा सौंपे गये दायित्व को पूरा करने का आश्वासन दिया।

Don`t copy text!