Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-अरनिया पन्थ में 2 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तोडगढ़। नेहरू युवा केंद्र चितौड़गढ़ जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान के निर्देशन में ओर अरनिया मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में अरनिया पन्थ में 2 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ।
अरनिया पंथ विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य वीडी दशोरा रहे एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने की।
साथ में विशिष्ट अतिथि धर्म चंद, जगदीश जाट, राजा राम जाट, सुमेश शर्मा उपस्थित थे। कबड्डी में 4 टीमो ने भाग लिया जिसमे वीर तेजा कल्ब विजेता रहा।
प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में अजय नायक प्रथम एव दीपक राव द्वितीय रहा। वही 800 मीटर में लविना शर्मा प्रथम ओर हेमा गुर्जर द्वितीय रही।

Don`t copy text!