Invalid slider ID or alias.

बाड़मेर/बालोतरा-पारिवार की आर्थिक स्थिति के चलते गरीब मंजू के पैर का नही हो रहा था इलाज रक्तकोष मित्र मंडल बेसहारा मंजू का बना सहारा।

वीरधरा न्यूज।@बालोतरा@ श्री अशरफ मारोठी।

बालोतरा। रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान बना (17) वर्षिय मंजू का इलाज करवाने के लिए सहारा मानवता की मिसाल पैश की स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र निवासी मंजू का पेर जल जाने से उसके गहरा घाव हो गया था पीड़िता मंजू का पैरों पर चलना फिरना मुश्किल बन गया था
इसकी सूचना गुरुवार को रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान को मिली तो संस्थान ने तुरंत अपने निजी वाहन से मंजू को बालोतरा के सीटी लाइट अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू करवा कर मानवता की मिसाल पेश की संस्थान सदस्य राजूराम गोल एवं मोहम्मद रमजान ने बताया की संस्थान द्वारा शीत लहर के चलते कंबल वितरण कार्यक्रम में दौरान मंजू के दर्द की जानकारी मिली तो संस्थान ने मंजू का इलाज करवाने का तुरंत निर्णय लेकर अस्पताल में उसको उपचार के लिए भर्ति करवाया
संस्थान कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान सुमरो ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया की मंजू के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं व मां इस संसार में नही है। परिवार मंजू की देखभाल करने में भी असमर्थ है। ग़रीबी के कारण इस परिवार के पास रहने के लिए घर भी नहीं है और न खेत घुमक्कड़ जाति का परिवार होने के कारण इनके घर का गुजारा भी मुश्किल बना हुआ है। मंजू का इलाज करवाने की स्थिति भी नहीं होने के कारण इसकी सूचना मिलते ही संस्थान ने बालोतरा के सीटीलाइट अस्पताल में मंजू का इलाज शुरू करवा दिया है। पीड़ित मंजू का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रकाश विश्नोई ने बताया की पैर में गहरा घाव होने के कारण नियमित पट्टी एवं ट्रीटमेंट लेने के बाद ही घाव ठीक हो सकता है। नियमित इलाज जरूरी है। संस्थान सदस्य पंकज डाभी ने बताया की संस्थान सदस्य हमेशा मानव सेवा में तत्पर है। संस्थान ने गत दिनों गीता प्रजापत का इलाज भी करवाया था हमारा संस्थान गीता के जीवनदाता के रूप में उभर कर सामने आया रक्तकोष मित्र मंडल संस्थान सदस्य हमेशा मानव सेवा में तत्पर है।
इस दौरान संस्थान अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, उपाध्यक्ष सलीम खिलेरी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान, मीडिया प्रभारी नरपत सिंह उमरलाई, नारायण साईं, विष्णु सोनी, विक्रम सिंह चारण, घेवर राठौड़, जिला संयोजक महेंद्र परिहार, जिला सचिव रावत बौद्ध,महिला कार्यकर्ता लीला जाजवा, राजूराम गोल, जोगाराम डांगी, बालू दवे, देवेंद्र राजपुरोहित, छगन लाल प्रजापत गाला नाडी, संतोष, विपुल सहित कई सदस्य मानवता के नाते हमेशा जरूरतमंद की सेवा में को तत्पर है।

Don`t copy text!