Invalid slider ID or alias.

जयपुर-देश में 24 घंटे में 3.37 लाख नए केस मिले, 488 मौतें; तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस पहली बार 21 लाख के पार।

वीरधरा न्यूज़।जयपुर@ श्री अक्षय लालवानी।
जयपुर।देश में शुक्रवार को 3 लाख 37 हजार 704 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.42 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 482 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 9,550 की कमी आई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी।
फिलहाल देश में 21.13 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस का आंकड़ा पहली बार 21 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख और 8 जनवरी को 5 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 22 दिन में कुल एक्टिव केस 21 गुना हो गए हैं।

पुणे में एक दिन में 16 हजार केस, अभी स्कूल नहीं खुलेंगे

पुणे में शुक्रवार को कोरोना के 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसलिए राज्य सरकार ने अगले एक सप्ताह तक जिले में स्कूल नहीं खोलने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम से कम 8 दिन तक पुणे में कोरोना के केस में कमी आने की संभावना नहीं है।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित: 3,89,03,748
कुल रिकवरी: 3,62,91,435
कुल मौतें: 4,88,884

राजस्थान: अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित; 10 लाख ठीक हुए

यहां शुक्रवार को 16,878 संक्रमित मिले, जबकि 10,175 लोग ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई। राज्य में गुरुवार को 14,079 संक्रमित मिले और 13 लोगों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,059 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 84,787 हैं। पॉजिटिविटी रेट 22.27% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 18.41% दर्ज किया गया।

Don`t copy text!