Invalid slider ID or alias.

शंभूपुरा-श्री श्याम रंगीला बजरंग मित्र मंडल ने अरनिया पन्थ पीएचसी पर भेंट की आवश्यक सामग्री।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@डेस्क।
शंभूपुरा।श्री श्याम रंगीला बजरंग मित्र मंडल शंभूपुरा द्वारा अरनिया हॉस्पिटल को यहाँ आने वाले मरीजों की सुविधा व अच्छी चिकित्सा व्यवस्था हेतु आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
मंडल अध्यक्ष गोपाल नामदेव ने बताया कि मंडल द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ साथ सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं इसी क्रम में मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनिया पन्थ को मंडल द्वारा एक व्हीलचेयर, विल वाले दो स्ट्रक्चर, एक अन्य स्ट्रक्चर, 4 ड्रिप स्टैंड आदि सामग्री चिकित्सालय प्रभारी अनश शेख व ग्राम वासियों को सुपुर्द की गई।
इस अवसर पर कालू राम जाट सहित मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Don`t copy text!