Invalid slider ID or alias.

करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओ ने कोंग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा

वीरधरा न्यूज़। चित्तौड़गढ़
गंगरार क्षेत्र के आजोलिया का खेड़ा ग्राम पंचायत से भारतीय जनता पार्टी में नए कार्यकर्ता शामिल हुए।
डेट के पास सांवरियाजी मंदिर पर आयोजित बैठक में उपस्थित पूर्व प्रधान देवी लाल जाट, संजय वैष्णव भाजपा मंडल अध्यक्ष, सत्यनारायण मेनारिया, जगदीश जाट, सरपंच सत्यनारायण सुथार इन सभी ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत कर माला व दुपट्टा पहना के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओ में छगन दास वैष्णव, बद्री लाल गुर्जर, दिनेश गुर्जर, कालू लाल गुर्जर, भेरू लाल गुर्जर, सुरेश प्रजापत, राजू गुर्जर, शंभू लाल गुर्जर व राजू महाजन ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण की।

Don`t copy text!