Invalid slider ID or alias.

आज अरनिया पन्थ में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर 501 दीपक जला मनाएंगे दीवाली

शंभूपुरा।
अरनियापंथ में दीपावली के अवसर पर आज खास आयोजन किया जाएगा।

आज दिनांक 12 नवम्बर को सांय 6.30 बजे अरनिया पन्थ के महादेव मंदिर प्रांगण बस स्टेंड पर भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए एवं देश की स्थानीय निर्मित वस्तुओ का प्रयोग करने की दिशा में अरनियापंथ नवयुवक मण्डल द्वारा एक अनोखी पहल कर 501 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमे बड़ी संख्या में युवा ओर ग्रामवासी शामिल होंगे।
युवाओ ने कहा कि अबकी बार दीपावली पर मिट्टी से बने दिये जलाते हुए चीनी वस्तुओ का बहिष्कार करेंगे, ओर क्षेत्रवासियों को इसके लिए जागरूक करने हेतु यह आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी अपनी संस्कृति को प्राकृतिक संसाधनों से प्राकृतिक सुंदरता के साथ मनाए।

Don`t copy text!