Invalid slider ID or alias.

बाँदा/बासौदा-10 दिवसीय श्री कृष्ण रास लीला महोत्सव का शुभारंभ।

वीरधरा न्यूज़।बांदा/ बासौदा@श्री मयंक शुक्ला।
बदौसा। कस्बा स्थित प्रो. दीनानाथ महाविद्यालय के ग्राउंड में भव्य 10 दिवसीय श्री कृष्ण रास लीला का शुभारंभ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बदौसा तथा भारतीय युवा व्यापार मंडल बदौसा के द्वारा किया जा रहा है जो 15 दिसंबर 2021 से 24 दिसम्बर 2021 तक चलेगा, जो की श्री धाम वृंदावन की करुणामई रासलीला संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसे सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक भगवान श्री राधा कृष्ण की लीलाओं को मनमोहक झाकियों वा नृत्य कला के द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रविकांत गर्ग एवम् प्रदेश अध्यक्ष भा. उद्योग व्यापार के अरुण अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार राज, उत्तर प्रदेश के मंत्री मनोज जैन, बांदा जिले के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू वा जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद शिवा, बदौसा नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष शत्रुघन श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विनय गौतम आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने दीप प्र्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भगवान श्री कृष्ण की रास लीलाओं का आनंद लेने के लिए सैकड़ों की तादाद में श्रोताओं का हुजूम उमड़ पड़ा पंडाल में काफी तादाद में लोगों की भीड़ थी जैसे ही भगवान श्री राधा कृष्ण की लीलाओं का शुभारंभ किया गया पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं ने जय श्री राधे कृष्ण राधे कृष्ण के जय कारे से गूंज उठा।
पुराणों के अनुसार एक बार गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने कीइच्छा प्रकट की। भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया।
अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने रास का आयोजन किया। इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया। सभी गोपियां सज-धज कर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गई। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ने रास आरंभ किया। माना जाता है कि वृंदावन स्थित निधिवन ही वह स्थान है जहां श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था।
यहां भगवान ने एक अद्भुत लीला दिखाई जितनी गोपियां थीं, उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए। सभी गोपियों को उनका कृष्ण मिल गया और दिव्य नृत्य एवं प्रेमानंद शुरू हुआ। माना जाता है कि आज भी शरद पूर्णिमा की रात में भगवान श्री कृष्ण गोपिकाओं के संग रास रचाते हैं।

Don`t copy text!