Invalid slider ID or alias.

पाली-भाजपा की तरफ से महंगाई के खिलाफ महा जन आक्रोश रैली।

वीरधरा न्यूज़।पाली@ श्री रविन्द्र माली।
पाली।आज राजस्थान के 6 विधानसभा क्षेत्रों से टीम को लेकर पाली पहुंचे और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और आने वाले चुनाव 2023 में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जितनी भी सरकारी योजनाओं का जनता को लाभ मिलता था वह लाभ कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया और किसी को लाभ नहीं मिल रहा है, इस कारण आम जनता परेशान है, कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे वह वादे उन्होंने पूरे नहीं निभाए माताएं बहने सुरक्षित नहीं है बस वादे वादे में ही रह गए हैं। कांग्रेसी सरकार सिर्फ वादा ही करती है ,और अपनी सत्ता बढ़ाती है ,और बिजली-पानी पर रेट बढ़ाकर आम जनता को परेशान करती है। आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महा जन आक्रोश रैली का प्रदर्शन पाली जिला मुख्यालय के बाहर किया गया, और बड़ी संख्या में जनता ने महंगाई के खिलाफ के नारे लगाए गए।
इस महा आक्रोश रैली में भाग्य जन्म पास मंडल, सोमनाथ मंडल, महाराणा प्रताप मंडल, शिवाजी मंडल, किसान मोर्चा मंडल, महिला मोर्चा मंडल इत्यादि मंडल की टीम के द्वारा महंगाई के खिलाफ नारे लगाए गए, और आक्रोश जताया गया।
इस दौरान पाली विधायक ज्ञानचंद पारख ,सभापति रेखा राकेश भाटी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, उपसभापति ललित पितमानी और पांचो विधानसभा के विधायक उपस्थित रहे।

Don`t copy text!