Invalid slider ID or alias.

जाशमा-अंतरराष्ट्रीय मिट्टी दिवस पर किसानों की बैठक आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़। जाशमा@ श्री अशोक शर्मा।
जाशमा।भूपालसागर तहसील के ग्राम पंचायत अनोपुरा के ग्राम मनोहर खेड़ी में अंतरराष्ट्रीय मिट्टी दिवस पर किसानों की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक जगदीश चंद्र जाट ने कृषि संबंधित जानकारी देते हुए मिट्टी की उपयोगिता और जैविक खेती भूमि संरक्षण करने की जानकारी किसानों को दी। इसी प्रकार रबी फसलों की जैविक खेती एवं आधुनिक खेती के बारे में बताया गया। किसानों को सरकार की विभाग की योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कई किसान उपस्थित थे।

Don`t copy text!