Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-ठाकुर जी की बारात पहुची प्रतापनगर, शहर में हाथी घोड़ो के साथ धूमधाम से निकली बिन्दोली, होगा तुलसी विवाह।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तोडगढ़। बिजयपुर नृसिंह द्वारा महंत विष्णु दास जी, सियालिया आश्रम से रामदास जी त्यागी व अन्य संत समाज के साथ ठाकुर जी की बारात गाजे बाजे के साथ बिजयपुर से रवाना होकर प्रतापनगर पहुची, जिसके बाद ढोल नगाड़ों ओर हाथी घोड़ो के साथ भव्य बिन्दोली निकली, जिसमे बड़ी संख्या में भक्त जन नाचते गाते शामिल हुए, उसके बाद ठाकुर जी की बारात का मंगलगीतो के साथ भव्य स्वागत किया गया।

बता दे कि शुभ मुहूर्त में में ठाकुर जी तुलसी जी का विवाह सेकड़ो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न होगा जिसकी भक्तजन तैयारियों में जुटे।

इस दौरान विधायक चन्द्रभान सिह आक्या भी पहुचे ओर ठाकुरजी के दर्शन कर सभी सन्तो का अभिनन्दन किया।

Don`t copy text!