Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया व्यापक प्रचार प्रसार।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@श्री मनोज सोनी।
निम्बाहेड़ा।मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए श्री नारी सेवा संस्थान की सदस्यों द्वारा नगरपालिका क्षेत्र के हर हिस्से में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
संस्थान की अध्यक्ष सिम्मी खान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम चन्द्रशेखर भंडारी के दिशा निर्देश पर पालिका क्षेत्र के हर वार्ड में अलग अलग टीम बनाकर रविवार को आयोजित होने वाले विशेष शिविर के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु संस्थान सदस्यों द्वारा निरन्तर प्रचार किया जा रहा है।
महिला सदस्यों की टीम मंजू ढेलावत, हर्षा पारख, रानी लोढ़ा व सुधा सोनी के संयोजन में घर घर जाकर जिन महिलाओं के नाम मतदाता सूची में नही है उन्हें प्रेरित कर नाम जुड़वाने की अपील की जा रही है वहीं जो युवा 18 वर्ष की उम्र के हो गये है उन्हें भी नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Don`t copy text!