Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, उदघाटन हुआ।

वीरधरा न्यूज़।भूपालसागर@श्री शेख सिराजुद्दीन।
भुपालसागर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबराणा में 20 वी प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 24 नवंबर बुधवार को आयोजित हुई। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बबराना सरपंच गौतम विजयवर्गीय ने की। मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र योगी एवं राजस्थान शारीरिक संघ ब्लॉक भुपालसागर के संरक्षक महेंद्र सिंह राणावत थे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रतन लाल खटीक, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक आकोला संतोष कुमार भट्ट, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक माली खेड़ा गणपत लाल ओड, शारीरिक शिक्षक भगवती लाल मेनारिया बबराना, प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक लक्ष्मण दास वैष्णव ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 20 टीमों ने भाग लिया। कुल छात्र छात्राएं 150 ने भाग लिया। खेल में खो खो कबड्डी, 50 मीटर दौड़ , 100 मीटर दौड़ रिले लंबी कूद रहेगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें 25 नवंबर को निंबाहेड़ा के मेलाना विद्यालय में भाग लेने हेतु प्रस्थान करेंगे। उद्घाटन समारोह में बद्री लाल वैष्णव चाकूड़ा, राजमल टेलर हीरा जी का खेड़ा, बबराना संस्था प्रधान गणेश दास वैष्णव, हीरा लाल गाडरी, गिरिराज शर्मा, अयूब रजा शाह दिलीप सिंह शिव सिंह घनश्याम चौहान नानालाल पुरबिया ओमप्रकाश खटीक महेंद्र कुमार पटवा प्रहलादराय वैष्णव परशुराम कुमावत मुकेश कुमार आडोत प्रकाश चंद्र मेनारिया खूबी लाल मेनारिया सुरेश चंद्र मेनारिया हुक्मीचंद मेनारिया रिजवान मोहम्मद शेख डालचंद कुमार मोहनलाल छीपा भंवर सिंह चौहान ललित सिंह चौहान भैरू लाल भील अर्जुन लाल दायमा ओम प्रकाश खटीक हरीश बाबू संचालन तिलकेश कुमार आचार्य शारीरिक शिक्षक द्वारा किया गया।

Don`t copy text!