Invalid slider ID or alias.

धोखाधडी करने वाला एक शातिर अभियुक्त गिरफतार।

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव द्वारा सम्पति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरितासिंह व वृताधिकारी जगराम मीणा वृत निम्बाहैडा के सुपरविजन में अनिल सारण आर.पी.एस. (पी.) थानाधिकारी थाना सदर निम्बाहैडा ने बताया कि लोगो को अपनी जमीन बताकर पैसे लेकर धोखाधडी करने वाले मुकेश पिता कैलाश मुंदडा निवासी शास्त्रीनगर निम्बाहेडा को गिरफतार किया जाकर अभियुक्त का पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अनुसंधान जारी है। अभियुक्त मुकेश के खिलाफ थाना सदर निम्बाहेडा के अलावा विभिन्न थानो में प्रकरण दर्ज है जिनकी सूची निम्नलिखित है :

थाना सिटी कोतवाली भीलवाडा :- 04

थाना सुभाषनगर भीलवाडा :- 01
थाना प्रतापनगर भीलवाडा :- 02
थाना कोतवाली चित्तौडगढ :- 01

थाना कोतवाली निम्बाहेडा :- 01

Don`t copy text!