Invalid slider ID or alias.

सोनियाना-गांव भट्टो का बामनिया मे भव्य किशोरी मेला का आयोजन हुआ।

वीरधरा न्यूज़।सोनियाना@श्री कालु सेन।
सोनियाना।बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पी ई ई ओ क्षेत्र बामनिया में किशोरी मेले के भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि शिक्षाविद पूर्व बी ई ई ओ शंभूलाल भट्ट , भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर देवीलाल भट्ट तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच प्रवीण भट्ट थे।
पी ई ई ओ दिलीप कुमार उपाध्याय एवं चंद्रप्रकाश सिरोया ने सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन में किशोरी मेले की महता पर प्रकाश डाला। रिजवाना खान शिक्षिका ने बालिका सशक्तिकरण पर गहन जानकारी दी गई इस प्रदर्शनी में तस्वारिया एवं बामनिया के विद्यार्थियों ने नवा चारों का प्रयोग करते हुए मॉडल, विभिन्न गतिविधियों पर आधारित चार्ट का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी काअवलोकन किया गया इसमें प्रथम तस्वारिया की मीना चमार ने पवन चक्की से विद्युत उत्पादन, धेर्य गौड़ ने वैक्यूम क्लीनर तथा वर्षा रैगर ने सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी। माध्यमिक शिक्षा में कुलदीप जाट, मुस्कान भट्ट एवं मुकेश जाट ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह का संचालन चंद्रप्रकाश सिरोया ने किया। उक्त विद्यार्थी ब्लॉक स्तरीय किशोरी बाल मेला कपासन में भाग लेंगे।

Don`t copy text!