Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा-तेली महासभा महिला मंडल की बैठक, सामाजिक मुद्दों के साथ संपन्न।

वीरधरा न्यूज़।भीलवाड़ा@डेस्क।
भीलवाड़ा।भीलवाड़ा तिलक नगर स्थित तेली समाज के नोहरे में हरयाली अमावस्या पर्व पर अखिल भारतीय तेली महासभा महिला मंडल की बैठक सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ संपन्न हुई।
जिला प्रवक्ता आशा जादम ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर्व पर समाज के शिव मंदिर मे शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात समाज के नोहरे में बैठक आयोजित करते हुए समाज की सभी महिलाओं ने एक दूजे से परिचय दिया एवं लिया एवम माल्यार्पण कर सभी ने एक दूजे का स्वागत किया। तेली महासभा महिला मंडल मीटिंग को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशा पचलोडिया ने कहा कि, समाज की महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर हम सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। हाल ही में निकटवर्ती सांगानेर में समाज की बुजुर्ग महिला पर चोरों ने आत्मघाती हमला कर, मारपीट कर, जान से मारने की कोशिश की गई , ऐसे वहशी दरिंदों पर प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई कर, समाज की बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाएं। पूर्व महिला जिलाअध्यक्ष देव गूंदालिया ने कहा कि, हम समाज की महिलाओं को संगठित रह कर के अपनी आवाज उठानी होगी। जिला संगठन महामंत्री मंजू साहू (हरणी) ने कहा कि समाज की महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं करेगी तेली महासभा महिला मंडल। जिला महामंत्री रेखा नैणावा ने कहा कि, समाज की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हम जी जान की बाजी लगा देंगे। जिला मंत्री रेखा जादम ने कहा कि, समाज में हम सबको संगठित रहने के हर संभव प्रयास करने होंगे, इसी में हमारी जीत है। इसी प्रकार कई महिलाओं ने समाज हित में अपनी अपनी बात कही।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं द्वारा तेली महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश तेली एवं पार्षद उदय लाल तेली को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगवाएं, अन्यथा तेली महिला मंडल उग्र आंदोलन करेगी। इस पर युवा प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर, जिलाध्यक्ष आशा तेली, जिला महामंत्री रेखा नेणावा, जिला उपाध्यक्ष मंजू तेली, मनभर सोनावा, सुमन तेली, जिला प्रवक्ता आशा जादम, जिला मंत्री प्रमिला बात्रा, रेखा जादम, जिला संगठन मंत्री ललिता कसोदनिया, जिला संगठन महामंत्री मंजू साहू, जिला मंत्री लादी गेरोटिया, विमला तेली, जिला संगठन मंत्री कल्पना तेली, मंजू सोनावा, शांति कसोदनिया, मनभर तेली, शीला सहाड़िया, संतोष गुन्दालिया, माया कसोदनिया, बाली बात्रा, शोभा माँदरिया, काली तेली,लादी तेली, सोहनी तेली आदि समाज की कई महिलाएं उपस्थित रही।
Don`t copy text!