Invalid slider ID or alias.

बीकानेर-कोरोना का अब तक का सबसे खतरनाक डेल्टा प्लस वेरिएंट बीकानेर में एक महिला में मिलने से मचा हड़कंप।

वीरधरा न्यूज़।बीकानेर@ डेस्क ।

बीकानेर। कोरोना का अब तक का सबसे खतरनाक माना जाने वाला डेल्टा प्लस वेरिएंट का प्रदेश का पहला मरीज बीकानेर में मिला है। 65 वर्षीय महिला में इस वेरिएंट के रिपोर्ट होने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

महिला में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि पूना की लैब में हुई। उक्त महिला में इस वेरिएंट की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें महिला के घर पहुंच गई। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि महिला की तबीयत बिल्कुल ठीक है और वह घर पर ही है।

मई माह में महिला का बेटा पॉजिटिव आया था। उसके बाद कॉन्टेक्ट सैम्पलिंग में 29 मई को उसका पति पॉजिटिव और एक जून को महिला खुद पॉजिटिव हो गई थी। महिला को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थी। दूसरी डोज लगने के 18 दिन बाद महिला पॉजिटिव हो गई। ऐसे में इस महिला के साथ चार अन्य लोगों के सैम्पल जांच के पूना लैब भेजे गए थे, जिसमें उसके सैम्पल में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है जबकि महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं हैं। महिला में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि होने की सूचना के बाद उसके पति और बेटे सहित पड़ोसियों के लिए भी सैम्पल लिए गए हैं। महिला के नजदीकी संपर्क में आने वाले सभी लोगों सहित 15 दिन में महिला से जो-जो लोग संपर्क में आए हैं, उनके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके लिए तीन चिकित्सा टीमें बनाई गई है।

सीएमएचओ डॉ. चाहर ने बताया कि महिला को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थी, जिससे उसकी तबीयत नहीं बिगड़ी। वह पॉजिटिव हुई तब भी उसकी तबीयत ठीक थी और अब भी वह ठीक है। दोनों डोज लेने का फायदा यह हुआ कि महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा।

Don`t copy text!