Invalid slider ID or alias.

केन्द्र के किसान बिल के विरोध में शुक्रवार को निम्बाहेड़ा में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की किसान आक्रोश ट्रैक्टर रेली निकाली गई

पत्रकार श्री सुरेश नायक की रिपोर्ट
मौजुदा केन्द्र सरकार किसान विरोधी- केबिनेट मन्त्री आंजना

निम्बाहेड़ा 30 अक्टूम्बर
युवक कांग्रेस एंव एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को
किसान आक्रोश ट्रेक्टर रेली निकाली गई।
रैली पेच स्थित कांग्रेस कार्यालय से प्रदेश के सहकारिता मन्त्री उदयलाल आंजना के सानिध्य में युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोधरा के नेतृत्व में शुरु हुई , रैली में  150 से अधिक ट्रेक्टर , चार पहियां एंव दो पहियां वाहनों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्ता पार्टी के झण्डे लेकर, कांग्रेस पार्टी जिन्दाबांद , किसान नेता उदयलाल आंजना जिन्दाबाद के नारों के साथ जोश खरोश से लबरजे होकर सैकड़ों  लोग पैदल भी चल रहे थे। शहर के डांक बंगला रोड़ होते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रैली चंदन चौक, परशुराम सर्कल , मण्डी चौरायां होते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर जाकर सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मन्त्री आंजना ने कहा कि केन्द्र सरकार के
किसान विरोधी इस बिल के लागू हो जाने पर किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नही मिलेगा तथा किसानों को मण्डी से बाहर अपनी उपज बेचने पर उचित कीमत नही मिलेगी और किसान का शौषण होने लगेगा। आंजना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक केन्द्र सरकार ये बिल वापीस नही ले लेती।


प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोधरा ने कहा कि भाजपानीत केन्द्र सरकार की नीतियां जन विरोधी, युवा, व्यापारी, मजदुर, किसान, मजदूर विरोधी है। सभा को ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर छोटीसादड़ी के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना,नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, जिला कांग्रेस के महामन्त्री एंव पूर्व प्रधान गोपाल लाल आंजना, जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल खटीक, युवा नेता एंव उद्योगपति विक्रम आंजना, पालिका उपाधक्ष परवेज अहमद खांन, महामन्त्री शबाना खांन, जिला कांग्रेस संगठन मन्त्री भोपराज टांक संरपच, जिला संगठन मन्त्री महेश धूत, लक्ष्मण सिंह सोंलकी, एस टी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोका देवी कुमावत, अनसुईयां मीणा, पार्षद एकता सोनी, व्यवसायी गोपाल नरेड़ी, छोटी सादड़ी के कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा सहित क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पार्टी के जन प्रतिनिधि संरपचगण, किसान,कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद गण एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। स्वागत उद्बोधन विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जसंवत सिंह आंजना ने दिया। एनएसयुआई ब्लॉक अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने आभार प्रकट किया। संचालन पार्षद रवि प्रकाश सोनी ने किया।
युवा सरपंच विक्रम अहीर,पार्षद प्रतिनिधि नितिन नागौरी, धर्मपाल जाट,युवा नेता बलवंत जाट,नितेश आंजना,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव रामकिशन चौधरी,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष संजय उपाध्याय,सरपंच गजेंद्र पालीवाल,बाबूलाल धाकड़,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़,धीरज नगरिया, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष विक्रम टेलर,विक्रम अहीर,मुकेश जाट,यशवंत धाकड़,दिग्वेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश मीणा,नरेंद जायसवाल, कारू आंजना,किशोर शर्मा, राज सिंह जाट,विकास धाकड़,ललित साल्वी, देवनारायण दुबे,अर्जुन नायक,दशरथ जटिया,अखिलेश मेनारिया, श्रेयांस पालेचा,योगेश कुमावत, राजू चारण,प्रदीप जाट,लक्ष्मीनारायण डांगी, भोपराज गायरी,राकेश गिरी,दिनेश गायरी,कालू डांगी, विक्की चोपड़ा, हेमंत धाकड़,यश सेन,उबेद खान,हितेश भराड़िया, आशीष टांक,पंकज मेनारिया,दीपक धाकड़, करण जीनगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


किसान बिल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान
केन्द्र सरकार द्वारा लागू किसान बिल के विरोध में तथा बिल वापीस लेने को लेकर एक बेर्नर लगाया गया। जिस पर किसानों एंव कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने अपनी प्रतिक्रियां व्यक्त करते हुए , किसान बिल को जन विरोधी बताते हुए हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Don`t copy text!