Invalid slider ID or alias.

युवा मोर्चा रीड की हड्डी प्रत्येक चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता – विधायक जीनगर

कपासन
भारतीय जनता युवा मोर्चा कपासन मंडल की बैठक बुधवार सांय राजमार्ग स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित की गयी।
जानकारी अनुसार दुर्गा माता मंदिर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का हरावल दस्ता है।जो प्रत्येक चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।विधायक जीनगर ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र में जाकर भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने हेतु प्रचार प्रसार करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
इस बैठक को नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, महामंत्री सोहन लाल खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर,युवा मोर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष मनीष बारेगामा आदि ने संबोधित किया। साथ ही बैठक में पधारे अतिथियों का उपरना ओढा कर आतिथ्य सत्कार किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संयोजक उज्जवल दाधीच,युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री जसवंत सिंह राठौड़, संदीप मोदी,अशोक विजयवर्गीय, यशपाल कुमावत, युवा मोर्चा के अभिषेक प्रजापत,गौरव दाधीच,अमित बारेगामा,पवन सेन,जुगल साहू,अनिल टेलर,मनोज आचार्य,निखिल सोनी सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!